डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी आते देख करीब 40 वर्षीय व्यक्ति ट्रैक पर लेट गया।
चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन रुकने से पहले ही व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया।
हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर बभनान को मेमो देकर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर आरपीएफ और छपिया पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।
इसी दौरान मृतक के पिता बुधई मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सोमनाथ के रूप में की।
सोमनाथ बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चकसर गांव के निवासी बताए गए हैं।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार के अनुसार, परिजनों ने बताया कि सोमनाथ सुबह घर से निकले थे और उनकी तलाश की जा रही थी।
जिला गोंडा
रिपोर्टर= वैभव शुक्ला
पद= ब्यूरो चीफ