जिला व्यूरो चीफ विशाल चिडार शाजापुर
नई दिल्ली। शाजापुर जिले के वरिष्ठ चिकित्सक एवं MD Medicine डॉ. संजय मंडलोई को IPF Clinical Leadership Award 2026 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान IPF MEDICON 2026 के दौरान नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन में प्रदान किया गया।
डॉ. मंडलोई को यह सम्मान Prof. Mark Strachan, President, Royal College of Physicians of Edinburgh (UK) द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार चिकित्सा क्षेत्र में उनके क्लिनिकल योगदान, मरीजों के प्रति समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता के लिए दिया गया।
सम्मान समारोह में चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं विशेषज्ञ डॉ. जुगल किशोर, डॉ. सूरजदीप सेनगुप्ता, डॉ. पुनीत खन्ना, डॉ. दीपक जी. पांडे एवं डॉ. अनिल मंछंदा सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।
इस उपलब्धि पर डॉ. संजय मंडलोई ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय अपने गुरुओं, वरिष्ठ चिकित्सकों, सहकर्मियों, मरीजों एवं परिवार के सहयोग और आशीर्वाद को दिया।
IPF MEDICON 2026 में देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और आधुनिक चिकित्सा, डायबिटीज, मेटाबॉलिक डिजीज तथा इंटरनल मेडिसिन के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति एवं उपचार पद्धतियों पर चर्चा की।
डॉ. संजय मंडलोई को मिली यह उपलब्धि मध्यप्रदेश के चिकित्सा जगत के लिए भी गौरव का विषय है।