राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन ने बताया- 16 लोगों के इंटरव्यू हुए थे। इनमें से 3 नाम सिलेक्ट किए गए थे। इनमें एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, मेजर जनरल संजय प्रताप सिंह और श्रुति भारद्वाज के नाम थे। इसमें जितेंद्र मिश्रा का नाम फाइनल किया है।इसके अलावा, राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि नए महासचिव बनाए गए हैं।कृष्ण मोहन ने बताया- मदन मोहन पांडेय अयोध्या के रहने वाले हैं। पेशे से वकील हैं। राम जन्मभूमि-बाबरी विवाद मामले में रामलला की ओर से कानूनी पैरवी करने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।डॉ. निर्मला यादव शिकोहाबाद की रहने वाली हैं। हिंदी और संस्कृत में परास्नातक हैं। उन्हें विश्वविद्यालय में 15 साल तक काम करने का अनुभव है।बैठक में संजय प्रसाद ऑनलाइन जुड़े। दूसरी बैठक दोपहर 3 बजे से हुई। इसमें नृपेंद्र मिश्रा भी शामिल हुए।