उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितम्बर 2026 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्ग दर्शन में चकबन्दी, समाज कल्याण, जिला दिव्यांग सशक्ति करण, बांट-माप विभाग तथा जिला पूर्ति विभाग पशु,आबकारी, उद्योग एवं स्टाम्प विभाग आदि विभिन्न विभागोें के नोडल अधिकारियों के साथ विगत दिवस बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला जज श्रीमती मनाली चन्द्रा ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी दिनांक 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई एवं वाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाना है। इस राष्ट्रीय लोकअदालत के प्रचार- प्रसार हेतु चकबन्दी, समाज कल्याण, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण, बांट-माप विभाग तथा जिला पूर्ति विभाग पशु, आबकारी, उद्योग एवं स्टाम्प विभाग आदि विभिन्न विभागोें के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस सम्बन्ध में सभी विभागों के परिणामोन्मुखी व सार्थक प्रयासों की आवश्यकता है। इस पर सभी अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में अपर जिला पशु अधिकारी डा० राजेन्द्र बाबू, जिला आबकारी अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण विभाग से देवेन्द्र त्रिवेदी एवं जिला पूर्ति विभाग से ए०आर०ओ० हाकिम सिंह उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा, ब्यूरो प्रमुख,ITN news)