बारिपदा, 3 सितंबर: बारिपदा ब्लॉक के समूह शिक्षा कार्यालय की ओर से शिक्षकों और शिक्षिकाओं के लिए आयोजित चार दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का आज गुरुवार को समापन हो गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समूह शिक्षा अधिकारी अनुजा माधुरी दास की अभिनव पहल पर पहली बार इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।पुलिस लाइन उच्च विद्यालय में आयोजित समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी पूर्णचंद्र सेठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को विद्यार्थियों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने को लेकर कई महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सुझाव दिए।समूह शिक्षा अधिकारी अनुजा माधुरी दास की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राथमिक चिकित्सा राज्य संसाधन कर्मी सत्य नारायण दास ने प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया। उन्होंने शिक्षकों को विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को सुरक्षित रखने तथा आपात स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के विभिन्न व्यावहारिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण शिविर में अतिरिक्त समूह शिक्षा अधिकारी सुकुमार राउत तथा सेवानिवृत्त अतिरिक्त समूह शिक्षा अधिकारी तपस्विनी दाश ने भी प्रशिक्षणार्थियों को महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किया।बारिपदा ब्लॉक शिक्षक समन्वय समिति के अध्यक्ष गौरगोपाल लेंका, महासचिव सिद्धेश्वर मिश्रा तथा सलाहकार एवं राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष पूर्णानंद आचार्य के सहयोग से प्रशिक्षण शिविर का सफल संचालन किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 50 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। साथ ही तीन क्लस्टर के सीआरसीसी भी प्रशिक्षण में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सपन कुमार बेहरा ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज, राज्य संवाददाता, ओडिशा।