समस्तीपुर
– घर से 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
समस्तीपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक घर से 318 किलो 769 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि तेलनी गांव निवासी बजरंगी महतो अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर बाहर से गांजा लाकर घर से इसकी बिक्री करता है। सूचना के आधार पर रोसड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। दंडाधिकारी और अंचलाधिकारी की मौजूदगी में घर पर छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
मौके से खुशबू देवी, गीता देवी, दिव्या भारती और निधि देवी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीन मोबाइल और एक डायरी भी जब्त की है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और गांजा कहां से लाया गया था, इसकी जांच जारी है।