दुद्धी (सोनभद्र)। शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम स्वराज समिति एवं नगर पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा दुद्धी की शिक्षिका वर्षा रानी को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम नगर पंचायत के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
बताया गया कि वर्षा रानी को इससे पहले भी जिले स्तर पर शिक्षक दिवस पर पहला सम्मान दिया जा चुका है।उस कार्यक्रम में माननीय संजीव कुमार गोड राज्यमंत्री, भूपेश चौबे सदर विधायक, जिलाधिकारी चर्चित गोड एवं जय राम सिंह डी.आई.ओ.एस. सोनभद्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
आज के कार्यक्रम में ग्राम स्वराज समिति के सदस्यों ने उन्हें पुनः सम्मानित किया।
वक्ताओं ने शिक्षकों की समाज में अहम भूमिका और बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। सम्मानित वर्षा रानी ने भावुक होते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर सेवा देने की प्रेरणा देगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, ग्राम स्वराज समिति के प्रमुख महेश आनंदजी, पूर्व विधायक हरिराम चेरो, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन व दिलीप पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।