दुद्धी (सोनभद्र)।ग्राम स्वराज समिति जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में शुक्रवार को नगर पंचायत दुद्धी के बहुउद्देशी हाल में बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने अपनी उद्बोधन में कहा कि बाल श्रम एवं बाल विवाह कुपोषण जैसे क्षेत्र में मुहिम चलाकर कार्य करने की जरूरत है जिसके लिए हम सभी को संकल्पित होना पड़ेगा । इस कार्य को आगे बढ़ाने में पूरी मदद करूंगा । विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो कहा कि ग्राम स्वराज समिति जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है इस क्षेत्र में ऐसा कोई संगठन नहीं जो गरीबों को दूध पिलाना , कॉपी – किताब , बैग, जूता मौजा, चप्पल , ट्रैक सूट , 50 केजी चावल 20 किलो दाल , साड़ी आदि अन्य आवश्यकता की वस्तुएं दिलाता हो। ग्राम स्वराज की परिकल्पना को वास्तव में ग्राम स्वराज समिति जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पीछे जनपद सोनभद्र हैं जिसमें कार्य करने की जरूरत है सरकार को विशेष रूप से कायाकल्प के लिए पैकेज सोनभद्र को देना चाहिए । नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी ने ग्राम स्वराज समिति के कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा किया। चंदौली से पधारी पूजा यादव ने लैंगिक असमानता , बाल विवाह के दुष्परिणाम , 14 वर्ष से बच्चों से सार्वजनिक कार्य जाने पर दण्ड के प्रावधानों आदि पर प्रकाश डाला। जुनैद, सौरभ ने जनपद सोनभद्र में बाल अधिकारों के संरक्षण , बाल श्रम उन्मूलन , बाल विवाह की रोकथाम , महिला अधिकार, नारी सुरक्षा एवं सम्मान तथा स्वावलंबन के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने आदि के दृष्टिगत संकल्प सभा एवं अभिनंदन समारोह में ग्राम स्वराज समिति के कार्यों का रिपोर्ट प्रस्तुत कर सौरभ एवं जुनैद खान द्वारा कहा कि भारत में जे आर सी अपने सहयोगी संगठनों के द्वारा 782 जिलों में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहा है। जिसमें विभिन्न चरणबद्ध तरीके से लोगों का सहयोग लिया जा रहा है । मुहिम का प्रभाव है कि बाल विवाह के दर में 23.3 फ़ीसदी से घटकर 20.1 फ़ीसदी गिरावट आई है जिसको 10 फीसदी तक घटाने का लक्ष्य रखा गया है । ग्राम स्वराज समिति के सचिव महेशानंद भाई ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए इसे सदैव आगे बढ़ाने में संकल्पों के मदद का आह्वाहन किया । शिक्षक दिवस के अवसर पर शैलेश मोहन, सुभाष गुप्ता , बलवंत कुमार सिंह, वर्षा रानी जायसवाल, डॉक्टर रमेश कुमार आदि दर्जनों अध्यापकों का माल्यार्पण अंग वस्त्रम, प्रशस्ति पत्र बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर प्रसाद राय व डॉक्टर गौरव सिंह द्वारा किया गया। आदिवासी मसाल जलाकर , आदिवासी बच्चों महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर व नन्हे मुन्ने बच्चों को आगंतुक अतिथियों ने दूध पीलाकर अभिनंदन सलाह को रोचक बनाया। इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एडवोकेट , दिलीप पांडे एडवोकेट, निरंजन जायसवाल , जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, क्रय बिक्री समिति के अध्यक्ष आशीष तिवारी,रमीज आलम आदि दर्जनों प्रबुद्ध जनों के साथ जे आर सी के सहयोगी ग्राम स्वराज समिति के विभिन्न पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित सैकड़ो ग्रामीण बच्चे महिलाएं मौजूद रहे ।