ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

थाना इस्लामनगर पुलिस और मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश की हुई मुठभेड़।

```

इस्लामनगर पुलिस और भैंस चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश की हुई पुलिस से मुठभेड़।

इस्लामनगर /बदायूं – थाना इस्लामनगर पर तीन सितंबर को गांव नंदेरी में और 31/1 सितंबर की रात को मोहल्ला ढेरियां बहजोई बस स्टैंड के पास से भैंस चोरी हुई थी भैंस चोरी के सम्बंध में थाना इस्लामनगर पर मुकदमा दर्ज किया गया था उसे मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर शौकीन उर्फ सानू पुत्र नसीर धोबी निवासी मोहल्ला मुस्तफाबाद थाना इस्लामनगर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया जिसकी कब्जे से एक तमंचा,कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई।­1018071138

थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत दिनांक 5/6 सितंबर की रात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी एक बदमाश सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से भवानीपुर से बिसौली रोड की तरफ आ रहा है पुलिस ने भवानीपुर को जाने वाले रास्ते पर एक अपाचे मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जिसमें एक सिपाही काले सिंह गोली लगने से घायल हो गये पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की बदमाश ने अपना नाम शौकीन उर्फ सानू पुत्र नसीर धोबी थाना कस्बा इस्लामनगर बताया शौकीन थाना इस्लामनगर का एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिस पर भैंस चोरी का एक मुकदमा पंजीकृत था जिसमें वह वांछित चला था पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है बदमाश शौकीन पर तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं यह एक शातिर किस्म का अपराधी है पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *