बारीपदा स्थित सच्चिदानंद गुरुकुल में आध्यात्मिक वातावरण के बीच भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप गुरु दिवस समारोह श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिंमय मिशन बारीपदा के आचार्य स्वामी गोविंदानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में गुरु पादुका पूजा का आयोजन किया गया।
सच्चिदानंद सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन तथा चिंमय मिशन बारीपदा के सचिव अजीत कुमार बेहरा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बारीपदा नगरपालिका के कृष्णानंद महांती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं सेवानिवृत्त पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक रामचंद्र हांसदा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार डाकुआ, वार्ड काउंसलर लक्ष्मीधर हाबोड़ा तथा गुरुकुल की आइमा स्नेहलता बेहरा सम्मानित अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे।समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा और ज्ञान के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आदर्श गुरुओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।सेवानिवृत्त बड़साही महाविद्यालय के गणित विभाग के रीडर फकीर चरण साहू तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक प्रशिक्षक प्रमोद कुमार डाकुआ को ‘गुरु शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया गया।इसी तरह सेवानिवृत्त उच्च विद्यालय के हिंदी शिक्षक नवनिधर राउत, महाकाल योग मंदिर के योगीराज राकेश महांती, सरकारी प्राथमिक विद्यालय विजय रामचंद्रपुर की शिक्षिका पूर्णिमा द्विवेदी, शिक्षक कैलाश दास तथा गौरांग धीर को ‘गुरुकुल ज्ञान गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया।सच्चिदानंद गुरुकुल के पूर्व छात्र एवं बड़ब्रह्मणमरा उच्च विद्यालय के हिंदी शिक्षक तारिणी प्रसाद बेहरा तथा पूर्व छात्र सुभाषिष बेहरा को ‘गुरुकुल गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।वहीं मंदाकिनी महांती, बबिता राज, कुमुदिनी लिमा, प्रणती चौधरी, लिपि गिरि, अक्षय राइका, स्वागतिक साहू और देवीदर्शिनी बेहरा को ‘गुरुकुल आचार्य सम्मान’ तथा मालती गिरि को ‘गुरुकुल नवोदय सम्मान’ प्रदान किया गया।कार्यक्रम में ट्रस्टी उर्मिला बेहरा और सव्यसाची पलाई, आर.डी. संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश महांती, हिमांशु पाणी तथा राखाल चंद्र बेरा सहित गुरुकुल के छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान तीसरी कक्षा के छात्र रूपम दास के भाषण और छात्रा समीक्षा पाढ़ी के नृत्य ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद गुरुकुल के अन्य विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का मंच संचालन कुमुदिनी लिमा ने किया, जबकि देवीदर्शिनी बेहरा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।समारोह को सफल बनाने में लालू टुडू, साई संगम गिरि, हेमंत कुमार दास, विद्याधर सिंह, कन्हेई दास, प्रीतम सिंह, जिदान मुर्मू, अविनाश बारिक, भवेश बेहरा, देवांशु माइती, रानी दास, भूमि पात्र, तारस हेम्ब्रम, एलिना महांती, देवस्मिता महांती, बलवीर महांती, दुर्गा टुडू, ख्याति लेंका और राधाश्याम नायक सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।