**बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह**
दिनांक 12.09.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन निर्धारित है, जिसमें परिवहन विभाग द्वारा *एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना 2026* के तहत 90 दिनों से अधिक अवधि से लंबित ट्रैफिक चालानों का निष्पादन किया जाना है।
उक्त को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों के चालान जमा करने हेतु सम्मिलित होने की संभावना है।
अतएव भीड़ को देखते हुए वाहन स्वामियों की सुविधा हेतु दिनांक 07.09.2026 से 11.09.2026 तक जिला परिवहन कार्यालय में Pre-registration (पूर्व पंजीकरण) किया जा रहा है।
अतः सभी वाहन स्वामियों को सूचित किया जाता है जिनका भी ट्रैफिक चालान 90 दिनों से अधिक अवधि से लंबित है, वो दिनांक 07.09.2026 से 11.09.2026 तक जिला परिवहन कार्यालय में उपस्थित होकर Pre-registration (पूर्व पंजीकरण) करा सकते है, ताकि उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर सुविधा हो सके।
*जिला परिवहन पदाधिकारी*
पूर्वी चंपारण, मोतिहारी
**बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह**