इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर डॉक्टर इकराम आईरा जिलाध्यक्ष अफ़ज़ाल अहमद का मंडी व्यापारियों ने किया
नजीबाबाद।मंडी समिति परिसर में रविवार को नजीबाबाद सब्जी मंडी व्यापारी यूनियन की ओर से आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के नवनियुक्त बिजनौर जिलाध्यक्ष अफ़ज़ाल अहमद के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मंडी व्यापारियों और पत्रकारों ने फूल-मालाएं पहनाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तारिक जकी मुख्य अतिथि तथा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अफ़ज़ाल अहमद को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ : डॉ. तारिक जकी आईरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तारिक जकी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारों को निष्पक्षता, निर्भीकता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आईरा पत्रकारों को एकजुट करने के साथ उनके अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि अफ़ज़ाल अहमद के नेतृत्व में बिजनौर जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और अधिक से अधिक पत्रकार संगठन से जुड़ेंगे।जनता की आवाज शासन तक पहुंचाते हैं पत्रकार : चौधरी दिगंबर सिंह भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं और आमजन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। पत्रकारों को बिना किसी दबाव के सच्चाई को सामने लाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अफ़ज़ाल अहमद को जिलाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पत्रकारों की एकजुटता और मजबूत होगी।पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को दी जाएगी प्राथमिकता : अफ़ज़ाल अहमद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अफ़ज़ाल अहमद ने मंडी व्यापारी यूनियन और पत्रकार साथियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन को मजबूत करने के साथ पत्रकारों के हित, सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।समारोह में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सिन्हा, डॉ. आफताब नोमानी, विश्वास द्विवेदी, तारा सिंह मलिक, नईम सिद्दीकी, शमशुल इस्लाम एडवोकेट और इकबाल चौधरी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।मंडी व्यापारी यूनियन की ओर से अध्यक्ष गोपाल सिंह, सेक्रेटरी मुहम्मद यूनुस, कोषाध्यक्ष मोहम्मद इश्तेशान एवं वसीम अहमद सहित समस्त मंडी व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान इकबाल, नजाकत, अकरम, इमरान, शादाब, शाहनवाज, शालू, फैसल कुरैशी, हाजी सईद, नौशाद राईन, मुहम्मद इमरान सहित अन्य व्यापारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम में आईरा बिजनौर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार भी पहुंचे। नजीबाबाद से नरेंद्र सिंह, नौशाद मुल्तानी, शहजाद नोमानी, शहजाद मलिक, महमूद रजा, सूरज कुमार, गुलजार कुरैशी, मुशर्रफ अली, खिजर अहमद, जीशान नजीबाबादी, शाकिर कुरैशी, कुलदीप राजपूत, आकिफ हुसैन उर्फ अक्की, सरफराज अहमद, बहार आलम, अब्दुल रहमान अल्वी, शाहनवाज अहमद, अकरम उस्मानी, डॉ. इकराम, अनुज शर्मा, सोनू आदित्य और संजीव ठाकुर, हिमांशु तायल, कपिल अहलावत, शादाब रज़ा, सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।नगीना से जरीफ खान, आमिर चौधरी, मुहम्मद गुलफाम व अजय पांडे, स्योहारा से नगर अध्यक्ष इमरान सिद्दीकी व तकसील मलिक तथा किरतपुर से सलीम राशिद, अकील अहमद, परवेज और सलमान, चांदपुर से आफताब आलम सहित अन्य पत्रकार समारोह में शामिल हुए।समारोह के दौरान पत्रकारिता की निष्पक्षता, पत्रकारों की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने तथा पत्रकारों के सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। अतिथियों एवं पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष अफजाल अंसारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन शहजाद नोमानी वह अध्यक्षता हाफिजुरहमान खलीफा ने की।