मुठभेड़ के बाद गोकशी का आरोपी गिरफ्तार।
अलापुर /बदायूं— अलापुर क्षेत्र में गोकशी के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की जवाबी कार्यवाही में आरोपियों की दोनों पैर में गोली लगी फायरिंग में एक कांस्टेबल के दाहिने हाथ में भी गोली लग गई दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना आलापुर में दर्ज गोकशी के मुकदमे में वांछित आरोपी तनहीर पुत्र आशिक अली निवासी गौरामई को पुलिस तलाश कर रही थी मंगलवार को थाना अलापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी आरोपी ककराला उसैहत मार्ग पर भट्टे से करीब ढाई सौ मीटर आगे गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची और घेराबंदी की आरोपी खुद को घिरता हुआ देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिये जिसमें हेड कांस्टेबल शिववीर सिंह के दाहिने हाथ में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जिसमें तनहीर के दोनों पैरों में गोली लग गई और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 वोर तमंचा, कारतूस, एक छोटी रस्सी,छुरी बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि 7 सितंबर की रात उसने अपने साथी जुम्मन और भाई के साथ गौरामई के जंगलों में घूमते बछड़े को पड़कर गोकशी की थी पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।