30 बैगा बच्चों की मौत का मुद्दा उठाया बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने संसद की सामाजिक न्याय और अधिकारिता संबंधी स्थायी समिति की बैठक में आदिवासी समाज से जुड़ा गंभीर मुद्दा उठाया।बैठक में PM-JANMAN योजना की समीक्षा के दौरान मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड में बैगा PVTG समुदाय के 30 बच्चों की आकस्मिक मौत का मामला सामने रखा गया।सांसद राजकुमार रोत ने इस मामले को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए अधिकारियों से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगे जाने की बात कही।उन्होंने सवाल उठाया कि जब विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के विकास के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, तो ऐसे में इन बच्चों की मौत के मामले की पूरी सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है।इसके साथ ही राजकुमार रोत ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर क्षेत्र के आदिवासी समाज के अधिकार, विकास और कल्याण से जुड़े मुद्दों को भी समिति के सामने मजबूती से रखा।अब देखना होगा कि बैगा बच्चों की मौत को लेकर अधिकारियों की तथ्यात्मक रिपोर्ट में क्या सामने आता है