जोधपुर। ज्वाला विहार, श्री झूलेलाल मार्ग स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। आश्रम को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया।आश्रम के संत जीतू राम ने बताया कि आश्रम में जन्माष्टमी, भगवान श्री कृष्ण की जन्म दिवस हिन्दू धर्म में एक उत्सव है जो भारत और पूरे विश्व में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अद्वितीय जन्मोत्सव के छह दिन बाद, एक और महत्वपूर्ण उत्सव होता है जिसे भगवान श्री कृष्ण छठी के रूप में मनाया जाता है।
इस मौके पर भगवान का भव्य श्रृंगार कर दूध, दही, मक्खन, शहद से अभिषेक किया गया उस अवसर पर सुंदर-सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और प्रेम प्रकाश मंडली द्वारा आश्रम के प्रागण में संकीर्तन किया गया।
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, गोपाल मुरलिया वाले, आजा आजा रे कन्हाई तेरी याद आई समेत अन्य भजन गूंज उठे।साथ ही महोत्सव में भाग लेने के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हुए।
जोधपुर से दिनेश कुमारकी रिपोर्ट