भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने कावड़ यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और जगह-जगह श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला।कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिकों की ओर से आवश्यक तैयारियां की गईं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई।श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
बुलढाणा जिला / डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर : रोहित शिंदे, इंडियन टीवी न्यूज़।