दुद्धी (सोनभद्र)। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान 2026 के कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन पर शनिवार को नगर पंचायत सभागार में मण्डल कार्यशाला आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जीत सिंह खरवार ने सम्मानित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ चलाया गया यह जनसेवा अभियान निश्चित रूप से जन जन तक पहुंचेगा।
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा दुद्धी मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने की। समारोह में पूर्व भाजपा जिला मंत्री दिलीप पाण्डेय एडवोकेट, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी, राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासद धनंजय रावत तथा मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण सिंह मोनू के साथ मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण सिंह मोनू ने किया।
