पेड पर फंदे से लटका मिला लापता बुजुर्ग का शव।
- बदायूं
— थाना मुजरिया क्षेत्र के छगनपुर के जंगल में सोमवार देर शाम पांच दिन से लापता बुजुर्ग का शव फंदे पर लटका मिला। शव की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया मुजरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बीबीगंज निवासी 60 वर्षीय कल्लू पांच दिन से लापता थे जिसकी परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी सोमवार शाम अफजलपुर छगनपुर गांव की कुछ लोग जंगल की ओर गए थे इसी दौरान उन्होंने पेड़ से लटका हुआ शव देखा पहचान होने पर पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मुजरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।