*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
*सांसद खेल महोत्सव 2026 में कैरम एवं कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित*
पूर्वी चम्पारण संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह के द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव- 2026 के तहत खेल भवन, मोतिहारी के इनडोर हॉल में कुश्ती एवं कैरम खेल की प्रतियोगिता आयोजित हुई। सांसद खेल महोत्सव 1 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक मोतिहारी में आयोजित है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। विधायक प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल से होने वाले मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास पर प्रकाश डाला। संबोधित करते हुए कहा कि हर्ष का विषय है कि जिला के युवा विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रौशन कर रहे है। सांसद खेल महोत्सव 2026 में तलवारबाजी, कबड्डी, एथलेटिक्स, कैरम, शतरंज, वुशु, जूडो, थांग-ता, साइक्लिंग, कुश्ती, वॉलीबॉल, टेबल-टेनिस एवं भारोत्तोलन सहित तेरह खेलों का आयोजन किया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव-2026 के माध्यम से खिलाड़ियों एवं युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। खेल की भावना को आम जीवन में भी अपनाने की आवश्यकता है।
इस मौके पर सांसद खेल महोत्सव-2026 के संयोजक भानु प्रकाश, अरविन्द कुमार, अप्पु कुमार, शैलेन्द्र मिश्रा, अमित कश्यप, अरुण गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, रवि कुमार सिंह, अंशु यादव, विपुल आनन्द, विजय कुमार राय, गुड़िया रानी, रश्मि कुमारी, श्वेतांजली सहित सभी शामिल खेलों के खेल विशेषज्ञ उपस्थित थे।
- रिपोर्ट ::अमरजीत सिंह