बरेली
जनपद में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए SSP श्री अनुराग आर्य के निर्देशन में बारादरी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना बारादरी क्षेत्र में मंदिर जा रही एक महिला से कुंडल छीनकर भागे शातिर लुटेरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे बारादरी पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया है।बीते दिनों थाना बारादरी क्षेत्र में एक महिला मंदिर जा रही थी। रास्ते में बेखौफ बदमाशों ने महिला को अपना शिकार बनाया और उसके कान के कुंडल छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से अजय मिश्रा समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश अजय मिश्रा को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य दोनों से थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से छीने गए कुंडल, अवैध असलहा (कारतूस और तमंचा) और घटना में प्रयुक्त साधन बरामद किए हैं।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्यूरो चीफ बरेली डिवीज़न