बारीपदा, 15/09/2026: स्थानीय वार्ड नंबर-15 स्थित पूर्णचंद्रपुर मैदान में तिरंगा क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय तिरंगा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हो गया। नगरपाल कृष्णानंद महांती के हाथों उद्घाटन किए गए इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर्स ने मां अंबिका सुपर स्मैशर्स को 8 विकेट से हराकर तिरंगा कप पर कब्जा जमा लिया।फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए मां अंबिका सुपर स्मैशर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम की ओर से लालटू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में 68 रन बनाए। वहीं रॉयल स्ट्राइकर्स की ओर से पुंगा सोरेन, हीरक सिंह और निहार रंजन नायक ने 2-2 विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर्स ने 9.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 165 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। रॉयल स्ट्राइकर्स की जीत में आदित्य बसा की तूफानी बल्लेबाजी सबसे बड़ा आकर्षण रही। आदित्य ने मात्र 33 गेंदों में 5 चौकों और 11 छक्कों की मदद से शानदार 92 रन बनाए।मैच का संचालन मृत्युंजय घोषाल और स्वाभिम दास ने किया। स्कोरिंग में शेख नाफिसुल हुसैन और दीनकृष्ण नायक ने सहयोग किया, जबकि मानस रंजन सिंह ने आंखों देखा हाल प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार संबित सामल, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार लालटू सिंह और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार आलोक दास को दिया गया। वहीं आदित्य बसा को फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सरोजिनी हेम्ब्रम तथा सम्मानित अतिथियों के रूप में एमसीसी बैंक के अध्यक्ष सुब्रमण्यम महांती, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सोमनाथ सिंह और तिरंगा क्लब के उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार महांती उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।क्लब के वरिष्ठ सदस्य सरोज महापात्र (लिटन) के नेतृत्व में मोहम्मद भाई, ओम प्रकाश, अभिजीत बेहरा, चिरंजीवी, उपेंद्र नायक, शिवु, तुषार और विनोरिलाल राणा सहित क्लब के सदस्यों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।