केमार बेला बाईपास की अवैध शराब दुकान ने ले ली बाल्मीक की जान – अगर दुकान न होती तो न होता हादसा, सरपंच की शिकायत के बाद भी आबकारी-कलेक्टर नहीं दिए ध्यान
Indian TV News Indian Ramdatt Dahiya
रामपुर बाघेलन- केमार बाईपास स्थित डूंगरी खदान में डूबने से हुई *बाल्मीक बसदेवा, उम्र 55 वर्ष, निवासी केमार* की मौत का जिम्मेदार कौन? ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा – *बेला बाईपास की अवैध शराब दुकान।*
*कैसे हुई मौत -* बाल्मीक बसदेवा ने बाईपास स्थित शराब दुकान से शराब पी थी। शराब के नशे में उसे कुछ समझ नहीं आया और वह सीधे गहरी डूंगरी खदान में चला गया और डूब गया। किनारे पर पड़ी चप्पलों ने पूरे हादसे की पोल खोल दी। बेला चौकी पुलिस ने SDRF/होमगार्ड गोताखोर टीम की मदद से शव बरामद किया।
*अब सबसे बड़ा खुलासा – यह दुकान अवैध है -*
1. ग्रामीणों और पंचायत का आरोप है कि यह शराब दुकान *बिना सरपंच की NOC के, धमकी और गुंडागर्दी के दम पर* संचालित हो रही है।
2. सरपंच द्वारा इसकी *लिखित शिकायत आबकारी विभाग और कलेक्टर साहब को भी दी जा चुकी है, उसके बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।*
3. दुकान खदान के मुहाने पर संचालित हो रही है, जहां दिन-रात नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है – *अगर आज यह अवैध शराब दुकान यहां नहीं होती, तो बाल्मीक बसदेवा की मौत नहीं होती। इस मौत की पूरी जिम्मेदार यह अवैध शराब दुकान और कार्यवाही न करने वाला आबकारी विभाग है।*
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर इस अवैध दुकान को तत्काल बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।