मानवता की मिसाल बनी बलरामपुर पुलिस!
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महादेव जमुनी के पास गन्ने के खेत में एक दिन की नवजात बच्ची अचेत अवस्था में मिली। सूचना पर PRV-5460 टीम के कमांडर कौशल कुमार व सब कमांडर विशाल कश्यप तत्काल मौके पर पहुंचे, बच्ची को सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस से CHC तुलसीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर रेफर किया गया, अब बच्ची सुरक्षित व कुशल है। पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में किया गया यह मानवीय कार्य जन-जन द्वारा सराहा जा रहा है।
ITN news Balrampur ब्यूरो चीफ बलरामपुर
कृष्ण कुमार माथुर