बारीपदा, 17/09/2026: सेवा संकल्प अभियान-2026 के अवसर पर बारीपदा स्थित श्री श्री हरिबलदेव जीऊ मंदिर के समीप जिला मिशन शक्ति विभाग की ओर से जिला स्तरीय ‘सामूहिक आशीर्वाद दीपदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय फेडरेशन एवं ब्लॉक स्तरीय फेडरेशन की 300 से अधिक महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक रूप से दीपदान किया।कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य विकास अधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी धर्मानंद बेहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामूहिक प्रयास एवं सहभागिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करने पर जोर दिया।वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी संयुक्ता महारणा सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए सामूहिक सहभागिता, आत्मनिर्भरता और सेवा भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने एकता एवं आपसी सहयोग के माध्यम से परिवार और समाज की प्रगति में महिलाओं को और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।दीपदान से पहले महिला सदस्यों द्वारा विभिन्न रंगों से आकर्षक रंगोली बनाई गई। सुंदर रंगोलियों के बीच दीप स्थापित किए गए और सभी महिलाओं ने एक साथ दीप प्रज्वलित किया। सैकड़ों दीपों की रोशनी से कार्यक्रम स्थल जगमगा उठा और वहां सेवा, एकता एवं सामूहिक संकल्प का मनमोहक वातावरण देखने को मिला।सामूहिक सहभागिता से आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, समर्पण, एकता और सामूहिक संकल्प का सुंदर प्रतीक बना। कार्यक्रम मिशन शक्ति जिला परियोजना समन्वयक श्री निरंजन पंडा के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में जिला मिशन शक्ति विभाग के समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में ओडिशा आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक नवीन सेनापति सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विभागीय कर्मियों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में फेडरेशन की महिला सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लेकर इसे सफल बनाया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।