मसूरी नगर पालिका परिषद में पांच नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कुशाल सिंह राणा, विजय रमोला, अनिल गोयल, विजय बिंदवाल और अनीता धनाई ने पद की शपथ ली।
कार्यक्रम में मसूरी के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव पसीन, निर्वाचित सभासदों सहित शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शपथ के बाद पांचों नामित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और मिठाई बांटी गई। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने उम्मीद जताई कि नए सदस्यों के अनुभव का लाभ पालिका को मिलेगा और सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
रिपोर्ट: रजत शर्मा
जिला संवाददाता, ITN National, Dehradun