बारिपदा, 20/09/2026: बारिपदा की अग्रणी नाट्य संस्था “आमे”, बारिपदा के तत्वावधान में स्थानीय शहीद स्मृति भवन में 9 दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव आगामी 22 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं मीडिया संयोजक सोमनाथ सिंह ने बताया कि उद्घाटन संध्या में 75 रियल ग्रुप, बारिपदा द्वारा नाटक “परे कहिबी” प्रस्तुत किया जाएगा। 23 सितंबर को प्रथम नाटक “नारी अद्वितीया” तथा भुवनेश्वर के “निःसहाय” और दूसरे नाटक के रूप में बारिपदा की “तापरे आमे” संस्था द्वारा “सुरेंद्र सायଙ୍କ निश” मंचित किया जाएगा।24 सितंबर को भंजभूमि सांस्कृतिक परिषद, बारिपदा का “कांची अभियान” तथा उदला की “आमे क्रांति” का नाटक “राजा” प्रस्तुत होगा। 25 सितंबर को अभिराम अभिनय अनुष्ठान, बारिपदा का “प्रभु के इंतजार में” तथा कटक के साधना मेमोरियल ट्रस्ट का “अभिनेत्री” मंचित किया जाएगा।
26 सितंबर को भुवनेश्वर की स्पेश एकेडमी का “चेयर्स” तथा कोलकाता के दमदम एम्बोडी का “एक्सप्लोरेशन” प्रस्तुत होगा। 27 सितंबर को संबलपुर के क-ख-ग का “अनन्य” तथा मिदनापुर के सर्वुज का “ओ रे बिहंगो” मंचित किया जाएगा। 28 सितंबर को लखनऊ की निपा रंग मंडली का “सिकस्ता” प्रस्तुत होगा। 29 सितंबर को अनुगुल के नाट्यम का “चित्रलिपि” तथा बेलपहाड़ के मिरर थिएटर ग्रुप का “उल्फी” मंचित किया जाएगा। वहीं समापन संध्या में भुवनेश्वर के अजित द्वारा “समकाल” नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र महांती की अध्यक्षता में आयोजित अंतिम तैयारी बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार अग्रवाल, महासचिव एवं संयोजक चिन्मय दास पटनायक सहित सभी सदस्य एवं सदस्याएं उपस्थित रहे। बैठक में महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी ने अपने सुझाव एवं विचार रखे।महोत्सव के दौरान प्रत्येक संध्या कलाकारों, निर्देशकों और नाटककारों को “मयूरभंज महासम्मान”, “स्मृति सम्मान” और “प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।महासचिव चिन्मय दास पटनायक ने बताया कि इस वर्ष भी महोत्सव के दौरान चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहतराज।