बलांगीर, 20 सितंबर: विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में बलांगीर जिले के प्रसिद्ध हरिशंकर पीठ में श्री जगन्नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट, केंद्रापड़ा की ओर से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।
हरिशंकर पीठ में वर्षभर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। ऐसे में मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखना महत्वपूर्ण है। हालांकि, मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक जाने वाले मार्ग में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन नहीं होने की समस्या सामने आई। इस कारण श्रद्धालुओं द्वारा प्लास्टिक एवं अन्य कचरा इधर-उधर फेंके जाने की स्थिति को देखते हुए ट्रस्ट के सदस्यों ने पहल की।ट्रस्ट की ओर से मंदिर मार्ग के दोनों किनारों पर स्थित दुकानों में डस्टबिन रखे गए और श्रद्धालुओं से अपील की गई कि प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को सड़क पर न फेंककर डस्टबिन में ही डालें। इसके साथ ही मंदिर के सामने वाले मार्ग की सफाई भी ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा की गई।इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम में श्री जगन्नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष दमन महांति, डॉ. निराकार त्रिपाठी, बलांगीर जिला प्रतिनिधि चैतन्य नायक, ज्योतिष गौरांग नायक, तपन कुमार नाथ, अभय बेहरा, संजीव बाघ, स्थानीय निवासी देवाशीष महांति सहित आम जनता उपस्थित रही।
हिमांशु शेखर प्रहराज, राज्य प्रमुख, ओडिशा।