सहारनपुर
सहारनपुर। वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति, जनपद सहारनपुर (रजि.) की साधारण सभा की एक आवश्यक बैठक एवं महाराजा अग्रसेन जयंती के फोल्डर का भव्य विमोचन समारोह ओएसिस होटल, दिल्ली रोड, सहारनपुर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष महावीर गुप्ता ने की। इस अवसर पर आगामी महाराजा अग्रसेन जी के जन्म उत्सव पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा फोल्डर के माध्यम से कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी गई।
जिलाध्यक्ष महावीर गुप्ता ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती को इस वर्ष ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाया जाएगा। जयंती समारोह में समाज के प्रबुद्ध जन, जनप्रतिनिधि एवं वैश्य समाज की सभी घटक सभाओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि फोल्डर में जयंती के मुख्य कार्यक्रमों, शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सम्मान समारोह की विस्तृत जानकारी दी गई है।
बैठक में समिति के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता जिला महामंत्री राजीव गोयल जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता सहित समिति के सभी संस्थापक सदस्यगण, संरक्षकगण, पूर्व अध्यक्ष, जनपद की समस्त वैश्य सभाओं के अध्यक्ष व मंत्री, महिला सभा एवं युवा सभा के सभी पदाधिकारीगण और जनपद के गणमान्य वैश्य बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान निम्न एजेंडों पर चर्चा हुई –
1.आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करना।
2.महाराजा अग्रसेन जयन्ती के फोल्डर का विमोचन।
3. अन्य विषय सभा अध्यक्ष की अनुमति से।
अंत में जिलाध्यक्ष महावीर गुप्ता ने सभी वैश्य बंधुओं से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़