रामपुर क्षेत्र में बाढ़ से नहीं उभरा असंतोष
रामदत्त दाहिया की रिपोर्ट
सतना – इस वर्ष बाढ़ से आई आपदा को याद कर जनता आज भी सहम जाती है । चित्रकूट की जनता प्रशासन के प्रयासों से आज भी असंतुष्ट नजर आती है । क्षेत्र की जनता के अनुसार उत्तरप्रदेश का कर्बी प्रशासन जहां जनता के साथ पानी में तैरता नजर आया वही मध्य प्रदेश का सतना प्रशासन उदासीन दिखाई दिया । वही रामपुर बघेलान विधानसभा में आई बाढ़ में क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह “विक्की भैया” ने सरकार ससाधनों का इंतजार किए बिना अपने संसाधनों पर भरोसा किया और स्वयं मोर्चा संभालते हुए जनता के लिए संकट मोचन बने जिसकी जनता सराहना कर रही है ।