जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को लगता है। वही राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा मंदिर जहां एकादशी को की जाती है बाबा रामदेव जी की पूजा और लगता है यहां पर भव्य मेला। मंदिर पुजारी श्री रमेश जी गोयल ने बताया कि पिछले 50 वर्षों से भी अधिक समय से यहां पर हर एकादशी को बाबा रामदेव जी मंदिर का मेला लगता है और दूर-दूर से सैकड़ो श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां पर आने वाले हर वक्त की मनोकामना बाबा रामदेव पूरा करते हैं। यहां दर्शन मात्र से भक्तों के कष्टों का निवारण हो जाता है।
*कुलदीप दवे
स्टेट रिपोर्टर
जोधपुर राजस्थान*