अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन अनुमंडल शाखा टिकारी के प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तिथि हुआ निर्धारित.
-नामांकन हेतु 23.9.2026 से 24 9 2006 समय 2:00 बजे तक लिया जाएगा आवेदन.
-दिनांक 25.09.2026 समय 12:00 तक नाम वापसी की तिथि किया गया निर्धारित.
-चुनाव प्रभारी के रूप में सुशील कुमार ठाकुर देवधरपुर टिकारी को किया गया है मनोनीत.
-इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन आवेदन हेतु विश्व हिंदू परिषद के नजदीक चुनाव प्रभारी के पास निर्धारित समय में जमा कर सकते हैं आवेदन.
विश्वनाथ आनंद
बिहार -प्रदेश( 22 सितंबर 2026)-अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन अनुमंडल शाखा टिकारी में प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अनुमंडल अध्यक्ष के दिशा -निर्देश के आलोक में नामांकन एवं नाम वापसी की तिथि निर्धारित कर दिया गया है. बताया जाता है कि नामांकन की तिथि 23.09.2026 से 24 .09. 2026 2:00 बजे तक आवेदन लिया जाएगा. वही नाम वापसी की तिथि-25.09.2026 समय 12:00 बजे तक सुनिश्चित किया गया है. चुनाव प्रभारी के रूप में सुशील कुमार ठाकुर देवधरपुर टिकारी को मनोनीत किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन आवेदन विश्व हिंदू परिषद के नजदीक चुनाव प्रभारी के पास निर्धारित समय में जमा कर सकते हैं. उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अनुमंडल शाखा टिकारी के अध्यक्ष रिंकू ठाकुर ने कही. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन अनुमंडल शाखा टिकारी के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर किसका अधिकार होगा. सबकी निगाहें टिकी है.
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी, बिहार