बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह
दिनांक 29 अगस्त 2026 को 3 बजे अपराह्न में विश्व हिंदी परिषद,नई दिल्ली द्वारा बिहार लोक भवन पटना में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन जी की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। समारोह में विश्व हिंदी परिषद के राज्य भर के सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस महा सम्मेलन में चंपारण, मोतिहारी के शिक्षाविद् ,
कवि,ग़ज़लगो,विश्व हिंदी परिषद के जिलाध्यक्ष तथा डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से अवकाश प्राप्त उप कुलसचिव (शिक्षा ) डॉ सुनील चम्पारणी को विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा इन्हें आमंत्रित किया गया। उक्त भव्य कार्यक्रम इन्हें भी डॉ मुखर्जी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्याख्यान देने का अवसर प्राप्त हुआ। इनके सम्बोधन एवं कविता से सम्पूर्ण सभागार गुंजायमान हो उठा। सैंकड़ों की तादाद में श्रोताओं की तालियों की गुंज से वातावरण साहित्यमय हो गया।
उक्त कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ सीपी ठाकुर, डॉ संजय पासवान, कई मंत्री, विधायक,डॉ अशोक चौधरी, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत जी,महानिदेशक पुलिस,श्री विनय कुमार जी, श्री कमल किशोर जी, डॉ नंदकिशोर शाह जी एवं अन्य गणमान्य हस्तियों की गरीमामयी उपस्थिति रही।वाकई चंपारण वासियों के लिए एक सुखद अनुभूति एवं गौरव का पल रहा।
डॉ सुनील चम्पारणी ने विश्व हिंदी परिषद,नई दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार ठाकुर जी एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ विपिन कुमार जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।