आम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला युवक शव।
अलापुर/बदायूं। गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव नवादा में आम के बाग में पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों पर फंदे पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला घटना की जानकारी मिलती ही मौके पर भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह मामला थाना अलापुर क्षेत्र के गांव नवादा का है गांव के रहने वाले होराम सिंह पुत्र नरेश पाल सिंह बुधवार सुबह घर से निकले थे लेकिन वह वापस नहीं आए काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनके तलाश की। रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने आसपास भी उन्हें ढूंढा गया पर कोई खबर नहीं मिली जब देर शाम तक उनका पता नहीं चला तो परिवार के लोग परेशान हो गए इसी बीच गुरुवार सुबह गांव के पास आम के बाग की तरफ कुछ लोग जा रहे थे तभी उन्होंने आम के बाग में एक पेड़ पर एक शव लटका हुआ गांव में खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई सूचना पर परिजन भी मौका पर पहुंच गये और शव को देखते ही परिवार में मातम छा गया शव की पहचान लापता होराम सिंह के रूप में हुई पुलिस ने सबको फंदे से नीचे उतरा और कब्जे में लेकर माध्यम के लिए भेज दिया है होराम सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं उनकी मौत की खबर के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है परिवार के लोगों ने बताया कि होराम सिंह खेती का काम करते हैं और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।
थानाध्यक्ष सनी चौधरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
