ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

लोहारा-बालोद मार्ग की मरम्मत जारी, सुदृढ़ीकरण के लिए 21 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

```

लोहारा-बालोद मार्ग की मरम्मत जारी, सुदृढ़ीकरण के लिए 21 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

633767

633768633766

बालोद, छत्तीसगढ़, 25 सितंबर 2026: लोहारा-बालोद मार्ग की स्थिति को लेकर लोक निर्माण विभाग ने वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान मार्ग पर बने गड्ढों की आवश्यकता के अनुसार डब्ल्यूएमएम (वेट मिक्स मैकडम) सामग्री से मरम्मत कराई जा रही है। लगातार बारिश के कारण दोबारा बने गड्ढों की भी मरम्मत की गई है।

लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता आर.एन. उसेंडी ने बताया कि वर्तमान में मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद मार्ग पर बीटी पैच वर्क कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोहारा-बालोद मार्ग के 18.90 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए वित्तीय वर्ष 2027-28 के मूल बजट में शामिल करने हेतु 21 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव को शीघ्र उच्च कार्यालय को भेजा जाएगा।

विभाग के अनुसार, मार्ग की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं, जबकि स्थायी सुदृढ़ीकरण के लिए बजट प्रस्ताव तैयार कर उच्च कार्यालय को भेजने की प्रक्रिया जारी है। मार्ग की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *