ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जिला अस्पताल बालोद में पहली बार एक ही दिन घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण, दोनों ऑपरेशन सफल

```

जिला अस्पताल बालोद में पहली बार एक ही दिन घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण, दोनों ऑपरेशन सफल

633814

बालोद, छत्तीसगढ़, 24 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बालोद ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिला अस्पताल में पहली बार एक ही दिन घुटना प्रत्यारोपण और कूल्हा प्रत्यारोपण के जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए।

ग्राम परसतराई निवासी 54 वर्षीय जमुनाबाई लंबे समय से घुटनों के दर्द से परेशान थीं। जांच में दोनों घुटनों की हड्डियों में गंभीर क्षति सामने आई, जिसके बाद चिकित्सकों ने दोनों घुटनों के प्रत्यारोपण का निर्णय लिया।

वहीं ग्राम जुंगेरा निवासी 43 वर्षीय रामप्रसाद एक माह पहले छत से गिरने के बाद कूल्हे की हड्डी टूटने से गंभीर दर्द से जूझ रहे थे। जिला अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने कूल्हे के जोड़ के प्रत्यारोपण की सलाह दी।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके और सिविल सर्जन डॉ. आर.के. श्रीमाली के मार्गदर्शन में 23 सितंबर को दोनों मरीजों के आवश्यक परीक्षण पूरे किए गए। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार सोरी के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने जमुनाबाई के दोनों घुटनों और रामप्रसाद के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया।

ऑपरेशन में डॉ. अविनाश मण्डावी, डॉ. एन.के. साहू, डॉ. कल्याण सहित नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शासकीय योजनाओं के माध्यम से जिला अस्पताल में यह उपचार निःशुल्क और सुलभ रूप से उपलब्ध होने पर मरीजों और उनके परिजनों ने राहत जताते हुए अस्पताल प्रबंधन तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *