उत्तर प्रदेशताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

तरना-गिलट बाजार मार्ग पर हादसे रोकने के लिए एक्शन में पुलिस, डीसीपी वरुणा ने किया स्थलीय निरीक्षण

```html id="cyap7e" ```

वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।

इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।

वाराणसी

वाराणसी- तरना फ्लाईओवर से गिलट बाजार मुख्य मार्ग पर दो दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद पुलिस कमिश्नरेट एक्शन में आ गया है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन पर वरुणा जोन के डीसीपी राजेश कुमार पाण्डेय ने उक्त मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी के साथ एसीपी कैण्ट प्रज्ञा पाठक, यातायात निरीक्षक अनुराग त्यागी, थाना शिवपुर प्रभारी, चौकी प्रभारी गिलट बाजार, चौकी प्रभारी तरना और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डीसीपी ने हादसे वाले संवेदनशील कटों को चिन्हित कर 4 बड़े सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं सभी कट वाले स्थानों पर जल्द ही रंबल स्ट्रिप्स लगाई जाएंगी ताकि चालक गति कम करें। रात्रि में विजिबिलिटी के लिए रंबल स्ट्रिप्स के साथ कैटआई लगाई जाएगी।

डिवाइडर/बैरियर के कट पर “दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र” और “गति कम करें” के चेतावनी बोर्ड लगेंगे।

जरूरत के अनुसार अन्य रोड सेफ्टी साइन भी लगाए जाएंगे।

पुलिस का कहना है कि इन उपायों से वाहन चालकों को समय रहते चेतावनी मिलेगी और इस मार्ग पर हादसों की संभावना को न्यूनतम किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *