उत्तर प्रदेशताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

सियरहां गांव के पास एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक सड़क से गुजर रही क्रेटा कार के ऊपर जा गिरा।

```html id="cyap7e" ```

आजमगढ़

जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे तेज आंधी-बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सियरहां गांव के पास एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक सड़क से गुजर रही क्रेटा कार रज़ि न0 UP50CE9973 के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने से कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से दब गई, लेकिन कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार कार में चालक उनकी माता तथा करीब 10 वर्षीय बच्चा जो निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज के बताए जा रहे है। बताया गया कि बच्चे के ऑपरेशन के लिए जयराजपुर से आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल जा रहे थे,तभी यह हादसा हो गया। कार पर पेड़ गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना तत्काल थाने पर दी गई,घटना की सूचना पर बिलरियागंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।विशाल पेड़ के सड़क पर गिरने से आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस व ग्रामीणों द्वारा जेसीबी की मदद से सड़क से पेड़ हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पुलिस टीम तथा बिजली विभाग की टीम सड़क का रास्ता बना रहे है,जिससे यातायात फिर से चालू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *