ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

घर में घुसा बाढ़ का पानी तो पंचायत भवन बना सुरक्षित ठिकाना, प्रशासन ने परिवारों को पहुंचाई राहत

```

घर में घुसा बाढ़ का पानी तो पंचायत भवन बना सुरक्षित ठिकाना, प्रशासन ने परिवारों को पहुंचाई राहत

637684

637683

बालोद, छत्तीसगढ़, 26 सितंबर 2026: जिले में लगातार बारिश के चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर गुरूर अनुविभाग में प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

गुरूर क्षेत्र के ग्राम अरकार सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिन परिवारों के घरों में पानी भर गया था, उन्हें सुरक्षित रूप से पंचायत भवन में शिफ्ट कराया गया। यहां प्रभावित परिवारों के ठहरने के साथ भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

राहत एवं बचाव कार्य गुरूर एसडीएम प्राची ठाकुर के नेतृत्व में संचालित किया गया। प्रशासन की टीम प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क में है और उनकी जरूरतों की जानकारी लेकर आवश्यकता के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध करा रही है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इस दौरान जनपद पंचायत के सीईओ पीएल धुर्वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *