उत्तर प्रदेशताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

थाना हसनपुर पुलिस टीम द्वारा एसओजी एवं सर्विलांस टीम की सहायता से चोरी की घटना का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

```html id="cyap7e" ```

लोकेशन जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर कस्बे का मामला 

उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के थाना थाना हसनपुर पुलिस द्वारा एसओजी एवं सर्विलांस टीम की सहायता से थाना हसनपुर क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान स्थित मकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गिरफतार,

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख रुपये है तथा घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम दिया गया

आपके बता दें कि निसार अहमद पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी मोहल्ला कायस्थान, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा द्वारा थाना हसनपुर पर तहरीर दी गई कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली गया हुआ था वापस घर आने पर जानकारी हुई कि उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात एवं रुपये चोरी कर लिए गए हैं उक्त संबंध में थाना हसनपुर पर मुउ अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई

दिनांक 25.09.2026 की रात्रि में थाना हसनपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ईदगाह चौराहा कब्रिस्तान के पास से 03 अभियुक्त

1. अनस पुत्र कासिम,

2. आसिफ पुत्र अमीर हसन

3. नूर मोहम्मद को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात एवं नकदी बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख रुपये बताई जा रही है पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अनस की ताई की तबीयत खराब होने के कारण उसके ताऊजी अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल गए हुए थे तथा मकान में कोई नहीं था और घर के बाहर ताला लगा हुआ था । इसी का फायदा उठाकर तीनों ने कुछ दिन पूर्व रात्रि में अनस के ताऊजी निसार अहमद के मकान के पीछे लगे रोशनदान को तोड़कर उसकी जाली निकाल दी तथा रोशनदान के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर अलमारी से जेवरात एवं लगभग 01 लाख 90 हजार रुपये चोरी कर लिए थे अभियुक्तों के अनुसार, चोरी किए गए रुपयों में से लगभग 85 हजार रुपये आपस में बांट लिए थे, जिन्हें उन्होंने खर्च कर दिया था तथा शेष रुपये एवं जेवरात छिपाकर रखे थे रात्रि में तीनों अभियुक्त शेष रुपये एवं जेवरात का आपस में बंटवारा कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है

ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह 

जनपद अमरोहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *