नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,जेल भेजा।
उझानी/बदायूं। थाना उझानी पुलिस में नाबालिक से दुष्कर्म करने वाली एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी नाबालिक की बहला फुसलाकर भगा ले गया था और उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी अमन पुत्र तौफीक अहमद निवासी ढकिया थाना बहेडी जनपद बरेली को गिरफ्तार किया है आरोपी पर कछला निवासी एक व्यक्ति की नाबालिक किशोरी को घर से भगा ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने बयानों के आधार पर बॉक्स एक्ट की धारा की बढ़ोत्तरी की है पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।