जालौर।
उम्मेदाबाद क्षेत्र स्थित क्लियर वाटर पंप हाउस का निरीक्षण कर नर्मदा आधारित पेयजल व्यवस्था से जुड़ी पंपिंग एवं जलापूर्ति व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों से पंप हाउस की वर्तमान स्थिति, जलापूर्ति व्यवस्था एवं आवश्यक कार्यों की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान विधानसभा मुख्य सचेतक श्री जागेश्वर जी गर्ग ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आमजन को सुचारु एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं आहोर विधायक श्री छगनसिंह राजपुरोहित ने पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उसका समय पर समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जलदाय विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मीली जानकारी अनुसार जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला