बालोद में भव्य गणेश विसर्जन झांकी समारोह, श्रद्धालुओं ने गूंजाए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे
बालोद, 30 सितंबर 2026। श्री रामकुमार जमनादेवी यादव फाउंडेशन ट्रस्ट बालोद एवं धर्म जागरण मंच बालोद के संयुक्त तत्वावधान में शहर में श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी समारोह का आयोजन किया गया। भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश यादव (जनसेवक संजारी बालोद) सहित श्री पालक ठाकुर, श्री राज सोनी, श्रीमती सुनीता मनहर, श्रीमती आशा पटेल, श्रीमती निशा योगी, श्रीमती प्रीति देशमुख, श्रीमती श्वेता राजपूत, श्रीमती प्रीतिबाला साहू और श्री राजेन्द्र कानेकर शामिल हुए।
आयोजकों एवं अतिथियों ने श्रद्धालुओं के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी में सहभागिता की। इस दौरान भक्तों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
समारोह के समापन पर श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण जयकारों के साथ कहा— “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।”

