जंगल कांड के चौथे आरोपी को पकड़ कर पुलिस ने जेल भेजा।

उघैती/बदायूं। थाना क्षेत्र के गांव शरह बरोलिया के जंगल में युवक युवती के साथ मारपीट,छेड़छाड़ और वीडियो बनाने के साथ 1500 रूपये छीने की घटना के मामले में मंगलवार को पुलिस ने चौथे आरोपी जीतेश को गिरफ्तार कर लिया है इसके पास से घटना में प्रयोग मोबाइल भी मिला है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
आपको बतान दें की 17 सितंबर को थाना उघैती क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया के सिद्ध बरौलिया मंदिर के पास जंगल में युवक युवती घूमने गए थे जहां पर युवक युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी और उसके बाद 1500 भी लूट लिए थे कि युवती के साथ छेड़छाड़ करने का भी वीडियो भी बनाया था
घटना के आठ दिन के बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने वीडियो के आधार पर पहले युवक संभल फिर युवती तक पहुंची थी पुलिस ने युवती से पूछताछ कर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी जिसमें से चार नामजद आरोपियों में से तीन आरोपी बेचैन जाटव, छोटे यादव और सुगेद्र यादव को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है चौथा आरोपी जीतेश घर से फरार चल रहा था। छोटे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही थी जीतेश को मंगलवार को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस आरोपी से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
“”*जंगल कांड में नामजद चौथा आरोपी जीतेश को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है*””।
*पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया बदायूं*