राजगढ़।
राजगढ़ शहर में पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और नगर पालिका कर्मचारियों के वेतन से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व विधायक बाबूसिंह तंवर के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर निधि भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में शहर में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इसके साथ ही जर्जर एवं खराब सड़कों की मरम्मत कराने तथा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की मांग रखी गई।
कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान कराने का मुद्दा भी प्रशासन के सामने उठाया।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इन समस्याओं के कारण आम नागरिकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि शहर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
डिप्टी कलेक्टर निधि भारद्वाज ने कांग्रेस नेताओं से समस्याओं को लेकर चर्चा की।
बताया गया कि प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया गया है।
अब कांग्रेस द्वारा दिए गए ज्ञापन के बाद प्रशासन इन समस्याओं पर किस तरह की कार्रवाई करता है, इस पर शहरवासियों की नजर रहेगी।
जिला – राजगढ़ (म.प्र.)
नाम – नयन
पद – Reporter