सहारनपुर
सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना बेहट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
तहरीर के मुताबिक, 28 जुलाई 2026 को आरोपी मरगूब पुत्र बुन्दू नाबालिग को छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत आरोपी के परिजनों से करने पर वादिया के साथ कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। मामले में मु0अ0सं0 385/26, संबंधित बीएनएस धाराओं तथा धारा 5(एम)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देश पर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बेहट जितेन्द्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस ने 28 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस ने मरगूब पुत्र बुन्दू, निवासी मौहल्ला महाजनान, थाना एवं कस्बा बेहट, सहारनपुर को ग्राम उसण्ड जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित यादव, महिला उपनिरीक्षक कंचन, महिला हेड कांस्टेबल 222 मीनाक्षी एवं कांस्टेबल 2458 कमल कुमार शामिल रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़