बेहट।
मां शाकुंभरी देवी तीर्थ क्षेत्र उत्थान समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन कर आगामी नवरात्रि मेले में लगने वाले शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिविर का दौरान श्रद्धालुओं को पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
मंगलवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें बोलते हुए सुरेंद्र चौहान ने कहा कि माता शाकुंभरी तीर्थ स्थल चार राज्यों को जोड़ता हुआ एक धार्मिक स्थल है। उन्होंने कहा कि सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर करोड़ों भक्तों के आस्था का केंद्र है यहां उत्तर प्रदेश से ही नहीं हिमाचल प्रदेश दिल्ली उत्तराखंड पंजाब हरियाणा आदि प्रदेशों के श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रस्ट द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भी सेवा शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने निशुल्क शिविर के विषय में बताया और शिविर में चलने वाली सेवाएं जैसे खोया पाया, चिकित्सालय भोजन की व्यवस्था आराम की व्यवस्था के विषय में बताया संजय वाल्मीकि सचिव डिप्टी चेयरमैन डॉ महिपाल, योगेश चौहान, विजय सैनी भारतीय किसान यूनियन भवानी राष्ट्रीय अध्यक्ष रितुसैनी, ग्राम प्रधान विनोद कुमार सैनी जयंतीपुर कृपाल सैनी, अंकुर सैनी मास्टर नेमचंद डॉ अजय गुप्ता डॉक्टर कल्याण सिंह, राकेश जिला मीडिया प्रभारी समय सिंह सैनी सभी सम्मानित उपस्थित रहे ओर सभी ने विचार विमर्श करते हुए अपने सुझाव दिए। जैसे ट्रस्ट में चलने वाली सुविधाओं के विषय में विचार विमर्श किया इस दौरान ट्रस्ट से जुड़े सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़