दुद्धी (सोनभद्र)।म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में शुक्रवार की देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बीजपुर- मुर्धवा मार्ग पर खराब होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में पीछे से एक बाइक सवार टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राम सिंह पुत्र रामबरन निवासी काचन के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया जहां उपस्थित चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि मृतक खजूरी गांव में अपनी बहन के घर से बाइक द्वारा वापस अपने घर काचन आ रहा था तभी किरबिल गांव में प्रधान के घर के सामने खराब खड़ी ट्रेलर में उसकी बाइक पीछे से जा टकराई। जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि युवक राजमिस्त्री का काम करता था। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर मौर्चरी में रखवा दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।