डौकीडीह में शराब के खिलाफ गुंडरदेही पुलिस की कार्रवाई, 32 पौव्वा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बालोद, 1 अक्टूबर 2026। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुंडरदेही पुलिस ने ग्राम डौकीडीह के डुडिया तालाब के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौव्वा रोमियो देशी प्लेन शराब, कुल 5.760 बल्क लीटर, कीमत करीब 2,560 रुपये बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर को टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डौकीडीह स्थित डुडिया तालाब के पास एक व्यक्ति अधिक मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
मौके पर एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक बोरे में शराब रखे मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश सूर्यवंशी (40), निवासी अण्डा, थाना अण्डा, जिला दुर्ग बताया। शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, जिस पर आरोपी ने वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में बताया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौव्वा रोमियो देशी प्लेन शराब, कुल 5.760 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 2,560 रुपये जब्त की। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे 1 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी गुंडरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक धनेश्वर कंवर, आरक्षक यशवंत देशमुख और आरक्षक पंकज तारम की विशेष भूमिका रही।

