खबर, कानपुर नगर
इसके बाद टीम ने कल्याणपुर रेलवे स्टेशन के पास चल रहे संयुक्त सफाई अभियान का जायजा लिया। यहाँ अब तक 9 ट्रक यानी लगभग 81 मीट्रिक टन कूड़े का उठान और निस्तारण किया जा चुका है। अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि रेलवे विभाग से समन्वय बनाकर पूरे क्षेत्र की सफाई प्राथमिकता पर की जाए और एक सप्ताह में दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।
मुख्य निर्देश:
GVP (Garbage Vulnerable Points) को पूरी तरह खत्म किया जाए, दोबारा कूड़ा जमा न होने दिया जाए।
दीपावली को देखते हुए अतिरिक्त मैनपावर और गाड़ियां लगाई जाएं।
कानपुर विश्वविद्यालय के पास वाले GVP* पर Street Vending Zone बनाया जाए और पार्किंग व फुटपाथ की व्यवस्था की जाए।
C&D Waste के लिए PPT और Action Plan तैयार कर DM की अध्यक्षता में अलग बैठक बुलाई जाए।
नगर आयुक्त कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता और सड़क मरम्मत के कामों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला ब्यूरो क्राइम कानपुर नगर दीपक तिवारी