सहारनपुर बिहारीगढ़
दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर आशारोडी पुलिस चेक पोस्ट के समीप मंगलवार (आज) सुबह एक बार फिर ट्रक पलट जाने से पुलिस की वैन चपेट में आ गई, वैन में सवार 4 पुलिस के जवान घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे तेज रफ्तार की वजह से खतरनाक साबित हो रहा है। विगत 10 दिन पहले मोहब्बेवाला स्थित क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र में सीमेंट से भरा ट्राला पलट जाने की वजह से कई घंटे जाम लगा रहा। आज मंगलवार सुबह 8:30 बजे फिर आशारोडी पुलिस चौकी के समीप सहारनपुर की तरफ से देहरादून जा रहे सिमेंट से लदे ट्रक ने पीछे से पुलिस वैन में टक्कर मारी और पलट गया, बताया जा रहा है कि पुलिस वैन में सवार 4 पुलिस के जवानों सहित करीब 7 लोग घायल हो गए, मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को वैन से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाने के बाद सड़क पर पलटे पड़े ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करने का प्रयास किया है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़